संसाधन

Explore this section to look at the rich repository of resources compiled and generated in-house by RRCEE. It includes curriculum materials, research articles, translations, and policy documents, including commission reports, resources for teachers, select articles from journals and e-books. These all are collated under in user friendly categories, with inter-sectional tags. These resources are both in Hindi and English and cover a wide range of topics.


सबकी शिक्षा एक छतरी तले.

सभी बच्चो की शिक्षा का ‘आदर्श’ सभी जनतांत्रिक सरकारें प्रस्तुत करती हैं| ‘सभी’ से आशय सामान्य मानसिक एवं शारीरिक क्षमताओं से युक्त बच्चो का लिया जाता है| लेकिन अभी भी लड़कियों, निर्योग्य बच्चों, अल्पसंख्यक समूहों, जनजातीय, अनाथ, बाल श्रीमाकों, फुटपाथी बच्चों, अभावग्रस्त एवं विपदाग्रस्त बच्चों की शिक्षा व्यवस्था समुचित रूप से नहीं हो पा रही है| समीक्षित पुस्तक में सभी बच्चों की सामान शिक्षा का प्रस्ताव रखा गया है| अव्यवहार्य सा लगने वाला यह विचार प्रजातान्त्रिक समाज की जरुरत तो है|

बच्चों के लिए कुछ पुस्तकें.

बाल साहित्य समीक्षा में इस बार प्रस्तुत है रूम टू रीड द्वारा प्रकाशित बच्चों की कहानी एवं विज्ञान पुस्तकों की समीक्षा| समीक्षा में दिए गए चित्र इन्ही पुस्तकों से लिए गए हैं|

जानकारी एवं ज्ञान: शिक्षण के संदर्भ में.

"जानकारी एवं ज्ञान पदों का प्रयोग आमतौर पर किया जाता है| कई बार इनका प्रयोग एक ही अर्थ में होता है तो कई बार भिन्न अर्थों में| शिक्षा के क्षेत्र में यह सवाल उठता रहा है कि बच्चों को ज्ञान दिया जाए मात्र जानकारी नाहीं| तब यह लाजमी हो जाता है कि इनके अर्थ को समझा जाए|
जानकारी किसी तात्कालिक महत्व की होती है और परस्पर असंबद्ध होती हैं जबकि ज्ञान में जानकारियों के बीच परस्पर संबंध को देखा पाना होता है| जानकारी स्मृति प्रधान होती है जबकि ज्ञान में समझ एवं समीक्षा प्रमुख होती है, जहाँ कार्य-कारन संबंध का भी बोध हो| इस दृष्टि से ज्ञान के लिए जानकारी अप्रासंगिक नहीं हैं| साथ ही विषय क्षेत्र के अनुरूप ज्ञान की प्रकृति को समझे जाने की आवश्यकता तथा संदर्भ के साथ ही इनके प्रयोग को समझा जाना चाहिए| इस लेख में इन्हीं संदर्भो में इन पदों के अर्थ एवं प्रयोग को समझा गया है|"